Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर न्यूज: टोल फ्री नंबर 14447 पर दे फसल नुकसान की जानकारी

जौनपुर न्यूज: टोल फ्री नंबर 14447 पर दे फसल नुकसान की जानकारी

1000048136-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना देने हेतु विभिन्न माध्यम उपलब्ध
✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर: उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार सुधार ने अवगत कराया है कि इन दिनों भारी बरसात एवं अर्नब चक्रवात से बीमित किसानों की फसलों में हुए नुकसान पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना देने तथा योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। अब बीमित किसान फसल नुकसान की तत्काल 72 घण्टे के अंदर सूचना देने या जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 का प्रयोग कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त क्रॉप इंश्योरेंस एप और व्हाट्सएप चैट बाट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी सूचना साझा की जा सकती है।

कृषक योजनाओं से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए फसल बीमा पोर्टलpmfby.gov.in पर भी लॉगिन कर सकते हैं। इन सभी डिजिटल माध्यमों के अतिरिक्त यदि किसानों को फसल बीमा से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वे उसके त्वरित समाधान के लिए अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं साथ ही जनपद में कार्यरत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि से भी सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज़ जौनपुर: प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

सरकार का उद्देश्य इन माध्यमों के जरिए किसानों को आपदा की स्थिति में समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाना और बीमा प्रक्रियाओं को अधिक सुलभ बनाना है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: होटल-रेस्टोरेंटों में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, 9 प्रतिष्ठानों की जांच
Next articleमड़हे में बैठे सब्जी विक्रेता पर गिरा गुलमोहर का पेड़, दबने से मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here