Home आवाज़ न्यूज़ राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले में PMO सक्रिय, ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट

राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले में PMO सक्रिय, ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से धनराशि चोरी का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएमओ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

ट्रस्ट के सदस्य और मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। आंतरिक ऑडिट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की सख्त कार्रवाई: ट्रस्ट पदाधिकारियों पर अयोध्या छोड़ने पर रोक

पूर्व लेखाधिकारी का बड़ा खुलासा
ट्रस्ट के पूर्व लेखाधिकारी महिपाल सिंह ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि रोजाना करीब 5 लाख रुपये की चोरी हो रही थी। जब उन्होंने इस गड़बड़ी की शिकायत की तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए गए।

अखिलेश यादव का बयान
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आंतरिक जांच जारी है। पूरे मामले पर देशभर में चर्चा और चिंता व्याप्त है।

The post राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले में PMO सक्रिय, ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआज जारी होगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची, वोटर जरूर जांच लें अपना नाम
Next articleपाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए घातक हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।