Home आवाज़ न्यूज़ अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की सख्त कार्रवाई: ट्रस्ट पदाधिकारियों...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की सख्त कार्रवाई: ट्रस्ट पदाधिकारियों पर अयोध्या छोड़ने पर रोक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कथित बड़े घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

SIT ने 6 दिनों की गहन पड़ताल के बाद प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है। जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए टीम ने ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों और संदिग्ध कर्मचारियों पर अयोध्या जिला छोड़कर बाहर जाने पर तत्काल रोक लगा दी है। उन्हें बिना अनुमति के अयोध्या से बाहर जाने की सख्त मनाही कर दी गई है।

जांच के प्रमुख बिंदु:

  • दानपात्रों में चढ़ाए गए करोड़ों रुपये के चढ़ावे का सही उपयोग
  • ट्रस्ट के अनावश्यक और भारी-भरकम खर्चे
  • मंदिर परिसर के आसपास की जमीन खरीद से जुड़े विवादित सौदे
  • 2021 तक के पुराने वित्तीय रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शंस की बारीकी से जांच

SIT ने संबंधित बैंक अधिकारियों से भी लंबी पूछताछ की है। इस कड़ी कार्रवाई के बाद अयोध्या और लखनऊ के प्रशासनिक व राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

The post अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की सख्त कार्रवाई: ट्रस्ट पदाधिकारियों पर अयोध्या छोड़ने पर रोक appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJD वेंस स्विट्जरलैंड पहुंचे, ईरान के साथ अहम वार्ता; हॉर्मुज पर तनाव, सीजफायर अस्थिर
Next articleकासगंज: संपत्ति बंटवारे के विवाद में पत्नी ने 9 वर्षीय बेटे को जहर पिलाकर खुद भी ली जान, बड़ा बेटा बाल-बाल बचा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।