Home आवाज़ न्यूज़ राम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्र घोटाले का सनसनीखेज मामला: 5 लाख रुपये...

राम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्र घोटाले का सनसनीखेज मामला: 5 लाख रुपये रिकवर, 4 कर्मी हिरासत में

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दानपात्र की राशि में हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के दौरान इस गड़बड़ी को पकड़ा गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दान राशि गिनने से जुड़े करीब 4 संदिग्ध कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। जांच के दौरान एक आरोपी अविनाश शुक्ल के बैंक खाते से 5 लाख रुपये रिकवर कर ट्रस्ट के खाते में जमा करा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले में PMO सक्रिय, ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट

राजनीतिक बवाल
इस घटना के बाद राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर के चंदे में करोड़ों रुपये गायब हैं। उन्होंने अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर में नियमित आंतरिक ऑडिट होता है और अभी तक कोई बड़ी वित्तीय गड़बड़ी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

The post राम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्र घोटाले का सनसनीखेज मामला: 5 लाख रुपये रिकवर, 4 कर्मी हिरासत में appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकवि समाज के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत: CM धामी ने कहा, कविता समाज का दर्पण है
Next articleINDIA ब्लॉक की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक: 23 दल BJP के खिलाफ रणनीति पर करेंगे मंथन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।