✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के नरहरपुर गांव स्थित श्री चौरा माता मंदिर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर मंदिर का दानपात्र उठा ले गए। शनिवार सुबह मंदिर पहुंची पुजारिन ने दरवाजा खुला देखा और दानपात्र अपने स्थान से गायब पाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और सुजानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच शुरू की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से थाना प्रभारी सुजानगंज को लिखित तहरीर देकर घटना से अवगत कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले शांति नगर बाजार में चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी किया था। वहीं शचिपुरम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से भी चोर सोलर लाइट उठा ले गए थे।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार घटनाओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













