आवाज़ न्यूज़ | संवाददाता – खेतासराय
खेतासराय (जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोपरशुरामपुर में पैतृक जमीन के बंटवारे और रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद भीषण मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी इन्द्रसेन पुत्र ललई, उनकी पत्नी इन्द्रकला, भाई उग्रसेन पुत्र ललई और उसकी पत्नी नीलम के बीच शनिवार को जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौच और मारपीट तक की नौबत आ गई।
सूचना मिलते ही एसआई कपिलदेव, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, महिला हेड कांस्टेबल रीना देवी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने इन्द्रसेन, इन्द्रकला, उग्रसेन और नीलम को हिरासत में लेकर थाने ले आई और धारा 151 (शांति भंग) के तहत चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कानूनी प्रक्रिया के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















