Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: बीएसए के औचक निरीक्षण में स्कूल मिला बंद, प्रधानाध्यापक...

Jaunpur News जौनपुर: बीएसए के औचक निरीक्षण में स्कूल मिला बंद, प्रधानाध्यापक निलंबित | कई स्कूलों में मिली लापरवाही

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर: बीएसए के औचक निरीक्षण में स्कूल मिला बंद, प्रधानाध्यापक निलंबित | कई स्कूलों में मिली लापरवाही

आवाज़ न्यूज़ | संवाददाता – सुजीत वर्मा, ब्यूरो चीफ, जौनपुर

जौनपुर: जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. गोरखनाथ पटेल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया गया, वहीं कुछ विद्यालयों में मिली लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: मंगरावां विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट में लापरवाही, प्रधानाध्यापक अमरनाथ यादव निलंबित

सिकरारा ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण
निरीक्षण की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय गोहदा से हुई, जहां शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे मील, और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई। बीएसए ने शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कमजोर छात्रों के लिए अलग से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद नाहरमऊ और कुंदहा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जहां शिक्षक उपस्थित तो मिले, लेकिन टैबलेट का समुचित उपयोग न होने और प्रांगण की साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कुंदहा विद्यालय में मिड-डे मील की व्यवस्था अव्यवस्थित पाई गई, जिस पर बीएसए ने ग्राम प्रधान से वार्ता कर सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

मुँगरा बादशाहपुर ब्लॉक में मिला बंद स्कूल
निरीक्षण के दौरान विकासखंड मुँगरा बादशाहपुर के विद्यालयों की स्थिति सबसे खराब मिली। प्राथमिक विद्यालय समसपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय समसपुर, और रामपुर चौकी स्कूल बंद मिले। इस पर बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक व समस्त स्टाफ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।

प्रधानाध्यापक निलंबित
विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालय समसपुर के प्रधानाध्यापक चन्द्रभूषण के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों और विद्यालय बंद पाए जाने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है।

BSA डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सख्त शब्दों में कहा, “शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जो भी कर्मचारी लापरवाही करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार गिरफ्तार | पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई
Next articleJaunpur News जौनपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 44,306 मामलों का निस्तारण, ₹11.79 करोड़ की समझौता राशि तय | जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।