बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप से चोरी हुए एक टोटो ई-रिक्शा (UP 62 CT 6026) को बदलापुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बरामद कर सराहनीय कार्य किया। पुलिस ने ई-रिक्शा को मड़ियाहूं थाना क्षेत्र से बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित राम बहादुर पुत्र मुन्नालाल, निवासी मनोहरपुर, जनपद बलरामपुर, बदलापुर में रहकर टोटो ई-रिक्शा चलाते हैं और मरीजों सहित अन्य लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप से उनका ई-रिक्शा चोरी हो गया था, जिसके बाद उन्होंने बदलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही बदलापुर पुलिस सक्रिय हुई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर मड़ियाहूं थाना क्षेत्र से चोरी हुई टोटो ई-रिक्शा बरामद कर लिया तथा उसे वाहन स्वामी राम बहादुर को सौंप दिया।
अपना वाहन वापस मिलने पर राम बहादुर ने बदलापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
हेड कांस्टेबल पुष्पेश पांडेय
कांस्टेबल सम्राट गौड़
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











