Home आवाज़ न्यूज़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का लखीमपुर में एकदिवसीय दौरे पर जगह-जगह...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का लखीमपुर में एकदिवसीय दौरे पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

0
IMG_20260714_132612773_BURST001_COMP-1
🔊 खबर सुनें

लखीमपुर खीरी आवाज न्यूज़। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का एक दिवसीय लखीमपुर दौरे पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ढकेरवा होते हुए शारदा नगर बैराज पर पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम किसान नेता चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर फूल माला अर्पित किये, वहां पर पहले से मौजूद धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने अध्यक्ष जी का माल्यार्पण करके स्वागत किया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने लखीमपुर शहर की ओर प्रस्थान किया जहां नगर विधायक योगेश वर्मा के नेतृत्व में तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे वहां माननीय अध्यक्ष जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधन किया और उन्हें आगामी 2027 के चुनाव में पार्टी के हित में कार्य करने का निर्देश दिया। शहर के मिदनिया चौराहे पर पर एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी में आरोपित लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा उन्हें विधिक कार्रवाई करके सजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleब्रेकिंग न्यूज़:बदलापुर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चोरी हुआ ई-रिक्शा किया बरामद, मालिक को सौंपा
Next articleयूपी के बेसिक स्कूलों में 29000 शिक्षक सरप्लस घोषित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here