Home पूर्वांचल Azamgarh News: आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत

Azamgarh News: आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला की मौत

0
🔊 खबर सुनें

पवई थाना क्षेत्र की घटना, मौसम खराब हुआ तो बाहर बंधी बकरी हटाने गई थी महिला

आजमगढ़:जिले के पवई थाना के डेहरी में बीती रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 45 वर्षीय सरिता गौड़ की मौत हो गई। सरिता, पति प्यारे राम के साथ अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। आधी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अचानक मौसम खराब हुआ। तेज आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी, सरिता उठ कर घर के दरवाजे पर बांधी गई बकरी को अंदर करने का प्रयास कर रही थी। तभी सरिता आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। ग्रामीण आनन फानन में उसे रात में ही डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजैसलमेर में 30 से अधिक पाकिस्तानी मिसाइल नाकाम..
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले के खुटहन में आज का मौसम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।