आवाज़ न्यूज़, गाजीपुर।
गाजीपुर जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के चर्चित मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। रेवतीपुर थाना पुलिस ने सोमवार को बक्शू बाबा कोचिंग एकेडमी के कर्मचारी फैयाज खान, निवासी उसियां, थाना दिलदारनगर को वायरलेस चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह बिहार भागने की फिराक में था।
आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फैयाज पर नौकरी के बदले पैसे वसूलने और पीड़ितों को धमकाने के आरोप में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले चार महीने से फरार था।
फैयाज, जेल में बंद एकेडमी संचालक विनोद गुप्ता का करीबी बताया जा रहा है। यह इस ठगी कांड में पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले विनोद गुप्ता, दीपू, कृष्णा उपाध्याय और विपिन यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से दो आरोपी जमानत पर हैं।
मामले में कुल 20 आरोपी हैं, जिनमें से अब भी 15 फरार हैं।
पुलिस को मुख्य वांछित आरोपी नीतू श्रीवास्तव उर्फ आदित्य, निवासी बिहार, की तलाश है।
रेवतीपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
















