Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ की शिवी शुक्ला ने CA परीक्षा में लहराया परचम, बढ़ाया जिले...

लखनऊ की शिवी शुक्ला ने CA परीक्षा में लहराया परचम, बढ़ाया जिले का मान

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

लखनऊ। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा पास करके अपने परिवार और जिले का नाम रोशन करने वाली लखनऊ की शिवी शुक्ला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) जैसी कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए लखनऊ की बुधेश्वर विहार निवासी शिवी शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। शिवि शुक्ला ने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। इन परीक्षाओं का आयोजन ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।

परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर

यह भी पढ़ें: लखनऊ में पेट्रोल पंप पर दबंगों का खौफनाक कारनामा: 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर सेल्समैन को कार से 500 मीटर तक घसीटा

शिवी शुक्ला ने कहा इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता का आशीर्वाद, भाई-बहन का सहयोग, गुरुजनों का मार्गदर्शन और मेरा नियमित अध्ययन है, इन सभी के बिना यह मुकाम हासिल करना मेरे लिए असंभव था। शिवि के परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिवी की यह सफलता कड़ी मेहनत, लगन और मार्गदर्शन का परिणाम है, CA की परीक्षा में सफलता मिलना यह साबित करता है कि वे अपनी पढ़ाई के प्रति कितनी समर्पित रही हैं। जैसे ही उनके शुभचिंतकों को यह सुखद समाचार मिला, सभी ने उत्साह के साथ उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी और आशीर्वाद दिया।

अन्य विद्यार्थियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
शिवि के शिक्षकों ने कहा उनकी सफलता न केवल उसके अपने जीवन को एक नई दिशा देती है, बल्कि उसके आसपास मौजूद अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनती है। जब कोई विद्यार्थी कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल करता है, तो वह दूसरों को यह विश्वास दिलाता है कि लगन और सही मार्गदर्शन से कुछ भी संभव है। साथियों की सफलता देखकर अन्य विद्यार्थियों के मन में भी आगे बढ़ने और बेहतर करने की प्रतिस्पर्धा जागृत होती है।

The post लखनऊ की शिवी शुक्ला ने CA परीक्षा में लहराया परचम, बढ़ाया जिले का मान appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपाकिस्तान का नया नौसैनिक दांव: 1971 के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में तैनात करेगा पनडुब्बी
Next articleपाकिस्तान में गुरुद्वारे के अंदर सिख देखभालकर्ता दंपति की गोली मारकर हत्या
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।