Home जौनपुर Ghazipur News गाजीपुर: नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, बक्शू बाबा...

Ghazipur News गाजीपुर: नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, बक्शू बाबा कोचिंग का कर्मचारी फैयाज खान गिरफ्तार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Ghazipur News गाजीपुर: जंगीपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 11 किलो 20 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

आवाज़ न्यूज़, गाजीपुर।
गाजीपुर जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के चर्चित मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। रेवतीपुर थाना पुलिस ने सोमवार को बक्शू बाबा कोचिंग एकेडमी के कर्मचारी फैयाज खान, निवासी उसियां, थाना दिलदारनगर को वायरलेस चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह बिहार भागने की फिराक में था।

आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फैयाज पर नौकरी के बदले पैसे वसूलने और पीड़ितों को धमकाने के आरोप में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले चार महीने से फरार था।

फैयाज, जेल में बंद एकेडमी संचालक विनोद गुप्ता का करीबी बताया जा रहा है। यह इस ठगी कांड में पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले विनोद गुप्ता, दीपू, कृष्णा उपाध्याय और विपिन यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से दो आरोपी जमानत पर हैं।

मामले में कुल 20 आरोपी हैं, जिनमें से अब भी 15 फरार हैं।
पुलिस को मुख्य वांछित आरोपी नीतू श्रीवास्तव उर्फ आदित्य, निवासी बिहार, की तलाश है।

रेवतीपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: गोदभराई में मायके गई विवाहिता और दुधमुंहे बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Next articleGhazipur News गाजीपुर: आटा चक्की की दुकान में युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से गांव में सनसनी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।