जौनपुर (खुटहन): जिले के संजरपुर गांव की रहने वाली विवाहिता और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। मायके में बहन की गोदभराई में शामिल होकर लौट रही मां-बेटे की जोड़ी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नजमा पत्नी सज्जाद, निवासी संजरपुर, रविवार को अपने डेढ़ साल के पुत्र उबैद को गोद में लेकर देवर मोहम्मद कैफ के साथ बाइक से अपने मायके सुल्तानपुर जिले के पहाड़पुर कला (थाना करौंदी) गांव में बहन की गोदभराई में शामिल होने गई थीं। सोमवार को वापसी के दौरान, जैसे ही वे गौरा गांव के पास एक ईंट-भट्टे के समीप पहुंचे, बच्चा रोने लगा। नजमा ने बाइक रुकवाई और पटरी पर बैठकर बच्चे को स्तनपान कराने लगी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर, जो ईंटों से लदा था, उन्हें कुचलता हुआ पास के पेड़ से टकरा गया।
हादसे में मौके पर ही मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि देवर मोहम्मद कैफ थोड़ी दूर खड़ा था, इसलिए वह बाल-बाल बच गया।
जैसे ही दर्दनाक हादसे की खबर गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। “काश नजमा मायके न जाती,” कहते हुए परिजन बिलख पड़े। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















