जौनपुर। जौनपुर जिले की कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। तीन नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इसरार पुत्र सलामु निवासी डेरीन खुबन माजरा मुज खेड़ा, थाना दनकौर, जनपद गौतम बुद्ध नगर के रूप में हुई है।
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन के तहत कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इसरार ने तीन नाबालिग बच्चियों को बहकाकर अगवा किया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी के दौरान तीनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी अपराध निरीक्षक महमूद आलम अंसारी, उपनिरीक्षक गोविन्द मौर्य (चौकी प्रभारी पुरानी बाजार), हेड कांस्टेबल मोहम्मद अनीस, महिला कांस्टेबल नेहा दीक्षित और सर्विलांस टीम के सदस्य।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















