आवाज़ न्यूज़, गाजीपुर | 14 अप्रैल 2025
गाजीपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना नोनहरा पुलिस ने ग्रीन फील्ड हाईवे के पास रसूलपुर गांव से शातिर वाहन चोर अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल चक ताजपुर डेहमा गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक यादव के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें, एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अभिषेक यादव कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे करीमुद्दीनपुर, कोतवाली गाजीपुर, जंगीपुर, हलधरपुर (मऊ) और मुहम्मदाबाद थानों में चोरी, शस्त्र अधिनियम और बीएनएस एक्ट के तहत दर्ज हैं।
गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक शिवराज सिंह और कमलेश गुप्ता ने किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नोनहरा में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गाजीपुर पुलिस का यह अभियान अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है।
आवाज़ न्यूज़ आप तक लाता रहेगा ऐसी हर बड़ी खबर सबसे पहले।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















