आवाज़ न्यूज़ | संवाददाता – गाजीपुर ब्यूरो
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश। जिले के जमानियां तहसील अंतर्गत सुहवल गांव स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक अज्ञात चोर ने मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़कर दानपेटी से करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
मंदिर में लगे CCTV कैमरों में चोर की पूरी करतूत रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर पहले मंदिर के पीछे खेत में अपनी बाइक खड़ी करता है, फिर स्टील की रेलिंग फांदकर गर्भगृह में प्रवेश करता है। उसके बाद वह छेनी-हथौड़े से दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो जाता है।
ग्रामीणों ने सुबह दी पुलिस को सूचना
चोरी की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब गांव के लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने दानपेटी का ताला टूटा देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
चोर का हुलिया: CCTV से मिली अहम जानकारी
फुटेज के अनुसार, चोर की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष है। उसका शरीर गठीला है। वह काली-सफेद धारीदार शर्ट, स्पोर्ट्स शूज, और गले में गमछा पहने हुए था। उसके एक हाथ में लोहे का कड़ा और दूसरे में रक्षासूत्र बंधा हुआ था।
पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासा संभव
प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर चुकी है। CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है और शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





