Home आवाज़ न्यूज़ चीनी के दाम पर फेसबुक पोस्ट, लेखपाल निलंबित

चीनी के दाम पर फेसबुक पोस्ट, लेखपाल निलंबित

Screenshot_20260825-175942-287-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। शाहगंज तहसील में चीनी के बढ़ते दामों को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करना लेखपाल अशोक कुमार यादव को भारी पड़ गया। प्रशासन ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अशोक कुमार यादव तहसील शाहगंज में लेखपाल और ग्राम बारा के हल्का इंचार्ज हैं।
सोमवार को उन्होंने चीनी के बढ़ते दामों को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।लेखपाल ने दूरभाष पर बताया कि वह पिछले दो दिनों से छुट्टी पर हैं और उन्हें निलंबन की जानकारी नहीं है। वहीं तहसीलदार सौरभ कुमार ने बताया कि सरकारी कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर शासन की नीतियों को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने पुष्टि की कि एसडीएम अंकुर कुमार वर्मा के आदेश पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर जिला जेल में बंद 65 वर्षीय कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
Next articleलखनऊ: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सौगात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here