Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर जिला जेल में बंद 65 वर्षीय कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने...

जौनपुर जिला जेल में बंद 65 वर्षीय कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती

0
1000915772-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे करीब 65 वर्षीय कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या के मामले में काट रहा था आजीवन कारावास की सजा
मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा गांव निवासी जैनू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ की जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जैनू यादव वर्ष 2008 से जेल में सजा काट रहा था। बताया गया कि कुछ महीने पहले प्रशासनिक स्तर पर उसे आजमगढ़ जेल से स्थानांतरित कर जौनपुर जिला कारागार भेजा गया था।

अचानक बिगड़ी तबीयत, रात में इलाज के दौरान मौत
सोमवार को जेल में अचानक जैनू यादव की तबीयत खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां शाम करीब सात बजे उसे भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन रात करीब 12 बजे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। कैदी की मौत की सूचना मिलने के बाद कारागार प्रशासन ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा मौत का कारण
सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleमछलीशहर में तीन तस्कर गिरफ्तार 5 पिस्टल, 7 तमंचे और 2 चोरी की बाइक बरामद
Next articleचीनी के दाम पर फेसबुक पोस्ट, लेखपाल निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here