Home आवाज़ न्यूज़ 20 फीट गहरी खाई में गिरा टैंकर, तेल रिसाव से मंडराया बड़े...

20 फीट गहरी खाई में गिरा टैंकर, तेल रिसाव से मंडराया बड़े हादसे का खतरा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



रामगढ़ के पास हादसा, क्रेन से टैंकर निकालने में जुटी पुलिस; सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पास एक अनियंत्रित टैंकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद टैंकर से लगातार तेल का रिसाव होने से आसपास खतरा बढ़ गया है। तेल रिसाव के बीच सड़क से गुजरने वाले वाहनों पर भी हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से खाई में गिरे टैंकर को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, टैंकर से लगातार हो रहे तेल रिसाव के चलते मौके पर सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
टैंकर से तेल रिसाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित जिम्मेदार विभागों की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर तेल रिसाव रोकने और संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रभावी कदम कब उठाए जाएंगे? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलेखकों, कलाकारों के बीच अरुंधति रॉय ने कहा- परिसीमन ‘हमेशा के लिए फासीवाद’ योजना, CJP की चेतावनी
Next articleपरिसीमन बिलः विपक्ष की बैठक में बुलावे के बावजूद बीजेडी, AAP, एनसीपी (एसपी), DMK नहीं पहुंची
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here