दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह बारिश और आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी के नजफगढ़ इलाके में भारी बारिश और आंधी के कारण एक मकान ढहने से एक महिला और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह दुखद हादसा तब हुआ जब एक खेत में बने कमरे पर पेड़ गिर गया जिससे वह ढह गया।

खेत में बने कमरे पर पेड़ गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं, जिन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की मदद से चारों को मलबे से बाहर निकाला गया और जाफरपुर कलां के आरटीआर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ज्योति के पति अजय को मामूली चोटें आईं। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया, “हमें सुबह 5.25 बजे नजफगढ़ के खरकरी नहर गांव में एक मकान गिरने की सूचना मिली। हमने मौके पर कई टीमें तैनात कीं और मलबे से चार लोगों को बचाया गया। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हमने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।”
दिल्ली में अचानक खराब मौसम के कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव और पेड़ उखड़ने की खबरें हैं।
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज बेमौसम रिकॉर्ड बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर कुछ मात्रा में पानी रुका हुआ है। सुबह 5:30 बजे से ही मैं कई जगहों पर गया और स्थिति का जायजा लिया। मिंटो ब्रिज जाकर देखा तो चारों पंप काम कर रहे थे और ऑपरेटर भी सतर्क था। एक पाइप फट गई थी, जिसे मैंने ठीक करने को कहा है। मानसून को देखते हुए PWD, MCD, DJB, NDMC, IFC द्वारा नालों की सफाई लगातार की जा रही है।”
The post दिल्ली के नजफगढ़ में भारी बारिश के बाद मकान ढहने से तीन बच्चों समेत चार की मौत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |














