Home आवाज़ न्यूज़ गाजियाबाद: कांवड़ियों ने पुलिस की मुहर लगी गाड़ी में की तोड़फोड़, वीडियो...

गाजियाबाद: कांवड़ियों ने पुलिस की मुहर लगी गाड़ी में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

0
🔊 खबर सुनें

गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में कांवड़ियों ने ‘पुलिस’ का स्टीकर लगे वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान मौके पर सैकड़ों कांवड़िए मौजूद थे। वाहन कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में घुस गया था। इससे नाराज कांवड़ियों ने वाहन में तोड़फोड़ की।

गाजियाबाद में कांवड़ियों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया। हालांकि वाहन पर ‘पुलिस’ का स्टीकर और सायरन लगा था, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहन निजी था और पुलिस का आधिकारिक वाहन नहीं था। घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ रोड पर दुहाई के पास हुई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 जुलाई की सुबह करीब 10:15 बजे मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के दुहाई मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। इससे कांवड़ियों का एक समूह भड़क गया और उन्होंने वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया तथा उन्हें वापस भेजा।

जांच में पता चला है कि बोलेरो गाड़ी को अवनीश त्यागी नाम का व्यक्ति चला रहा था, जो कांवरिया लेन में घुस गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल, चालक और गाड़ी दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

The post गाजियाबाद: कांवड़ियों ने पुलिस की मुहर लगी गाड़ी में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबहराइच के गांवों में भेड़ियों का आतंक, इस महीने तीन बच्चों की हुई मौत
Next articleसंसद में प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी का तीखा हमला, कहा ”मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक चक्रव्यूह में फंसा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।