🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर। गुरुवार को पत्नी से हुए मामूली से विवाद में युवक ने आक्रोशित होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके चलते रविवार को उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी गोलू सोनकर उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र भइया लाल सोनकर पत्नी से मामूली से विवाद के बाद 19 तारीख को इन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर प्रजनन ने किसी प्राइवेट अस्पताल में उपचार कर रहे थे जहां आराम ना मिल मिलने पर जिला अस्पताल लेकर गए यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है
स्रोत: Hind ki Awaaz















