Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur news मोबाइल टावर पर चढ़े युवक श्रीप्रकाश यादव की मौत मामले...

Jaunpur news मोबाइल टावर पर चढ़े युवक श्रीप्रकाश यादव की मौत मामले में जांच रिपोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही की कई परतें खोल दी हैं।

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक श्रीप्रकाश यादव की मौत मामले में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है। 24 पन्नों की जांच रिपोर्ट में थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भूमि विवाद से परेशान युवक करीब सात घंटे तक मोबाइल टावर पर बैठा रहा, लेकिन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए कोई प्रभावी रणनीति नहीं बनाई गई। मौके पर मौजूद पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम समुचित बचाव व्यवस्था नहीं कर सकी।

जांच में यह भी सामने आया कि टावर के नीचे सुरक्षा के लिए नेट या अन्य संसाधनों की व्यवस्था नहीं की गई थी। युवक जब नीचे उतरने लगा तो संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट में तहसील प्रशासन को भी भूमि विवाद का समय पर समाधान न करने के लिए जिम्मेदार माना गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News प्रसूता की मौत के बाद इंद्रावती अस्पताल सीज, एफआईआर की तैयारी | आवाज़ न्यूज़
Next articleसुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालयों को आदेश सुरक्षित रखने के 3 महीने के भीतर फैसला सुनाने का निर्देश दिया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।