जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक श्रीप्रकाश यादव की मौत मामले में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है। 24 पन्नों की जांच रिपोर्ट में थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार भूमि विवाद से परेशान युवक करीब सात घंटे तक मोबाइल टावर पर बैठा रहा, लेकिन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए कोई प्रभावी रणनीति नहीं बनाई गई। मौके पर मौजूद पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम समुचित बचाव व्यवस्था नहीं कर सकी।
जांच में यह भी सामने आया कि टावर के नीचे सुरक्षा के लिए नेट या अन्य संसाधनों की व्यवस्था नहीं की गई थी। युवक जब नीचे उतरने लगा तो संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट में तहसील प्रशासन को भी भूमि विवाद का समय पर समाधान न करने के लिए जिम्मेदार माना गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण मांगा है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












