आत्मीय संबंधों और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आयोजित होगा कार्यक्रम, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों को भेजा गया आमंत्रण
✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक श्री ओम प्रकाश दुबे ‘बाबा’ के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए आगामी 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर उनके शुभचिंतकों, समर्थकों एवं आत्मीयजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक जीवन में किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान केवल उसके पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि वर्षों में बनाए गए आत्मीय संबंधों, आपसी विश्वास, सम्मान और प्रेम से होती है। ओम प्रकाश दुबे ‘बाबा’ का जीवन भी ऐसे ही आत्मीय संबंधों और लोगों के स्नेह से समृद्ध रहा है।
इन्हीं रिश्तों की निरंतरता और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के उद्देश्य से उनके जन्मदिन के अवसर पर स्नेह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से शुभचिंतक एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देंगे तथा उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करेंगे।
आयोजक प्रेम प्रकाश दुबे एवं अरुण कुमार दुबे ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं आत्मीयजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस अवसर को यादगार बनाने की अपील की है।
13 नवंबर को यहां होगा आयोजन
– कार्यक्रम: जन्मदिन के अवसर पर स्नेह सम्मेलन
– दिन: शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
– समय: सायं 4 बजे से
– स्थान: बाबागंज, बरौली, बदलापुर, जौनपुर
– सादर आमंत्रक: प्रेम प्रकाश दुबे एवं अरुण कुमार दुबे
आयोजकों ने कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति उनके लिए विशेष सम्मान और प्रसन्नता का विषय होगी।





