जौनपुर, 6 अप्रैल 2025 — जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटर की छात्रा से छेड़खानी और परिजनों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
एक वर्ष से कर रहा था परेशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव का ही एक युवक पिछले एक साल से छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़खानी कर रहा था। आरोप है कि वह छात्रा की साइकिल के आगे बाइक लगाकर जबरन सेल्फी लेता और उन्हें सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाता था। इस डर और तनाव की वजह से छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया।
शिकायत पर भड़के आरोपी के परिजन
शनिवार को जब छात्रा के परिजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे, तो वहां गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी जलालपुर थाना को दी। थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है, जिसमें से एक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





