खुटहन (जौनपुर):
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के खुटहन ब्लॉक अध्यक्ष जगबिनय मौर्य के भांजे धीरज मौर्य के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। दुखद समाचार मिलते ही क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की एक विशेष टीम शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंची और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में धीरज मौर्य का असमय चले जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस विकट घड़ी में पूरी पत्रकार परिषद शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
तहसील अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि संगठन के हर साथी के सुख-दुख में पूरी टीम हमेशा साथ रहेगी। उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से तहसील उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिन्द, मोहम्मद ताज तहसील सचिव, संदीप सोनी ब्लॉक उपाध्यक्ष , अमित कुमार ब्लाक महासचिव, गुल्लू यादव,रामफेर प्रजापति सहित संगठन के कई अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: लीलावती सिंह का निधन, बदलापुर में शोक की लहर | Jaunpur News
















