जौनपुर शाहगंज तहसील सभागार में शनिवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुबह से ही तहसील सभागार पहुंचे तहसील दिवस के दौरान कुल 120 आवेदन पत्र (एप्लिकेशन) प्राप्त हुए। अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक फरियादियों की समस्याओं को सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 मामलों का मौके पर ही सफल निस्तारण कर दिया। शेष 109 प्रार्थना पत्रों को पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।मुख्य राजस्व अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, चकबंदी और पेंशन से जुड़ी जनसमस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की पहली प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में फरियादियों की कतारें देखने को मिलीं और सभागार में राजस्व, विकास तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
शाहगंज तहसील दिवस: 120 प्रार्थना पत्रों में से 11 का मौके पर हुआ निस्तारण, जौनपुर CRO रहे मौजूद*
🔊 खबर सुनें

















