Home जौनपुर Jaunpur News नगर में चार नए इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु हुआ...

Jaunpur News नगर में चार नए इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन

0
🔊 खबर सुनें

 

नगर में चार नए इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमिपूजन

जन-जन तक पहुंच रहा है लाभ – वैभव सिंह 

बदलापुर (जौनपुर) नगर पंचायत बदलापुर में विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु बुधवार को चेयरमैन सीमा सिंह के प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 4 नए इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया। जहां यह मार्ग बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

वार्ड नं 12 दाऊदपुर गांव में मंदिर के पास से मिठाई के मकान तक, रामसहाय पाण्डेय के खेत से देवी सहाय के मकान से होते हुए शिवसहाय के मकान तक, तथा पिच रोड से प्रदुम्म तिवारी के मकान तक वार्ड नं 2 हंकारपुर में दिनेश शर्मा के प्लाट से सुनील कुमार के मकान तक कुल 4 नए इंटर लॉकिंग का निर्माण कार्य होगा। यह मार्ग 14 लाख की लागत से बनेगी। जहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कराया गया। श्री सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के देवतुल्य ग्रामीणों के लिए हर प्रकार का लाभ पहुंचने के साथ हर वार्ड का भरपूर विकास हो हो रहा है। जहां इंटर लॉकिंग मार्ग बन जानें के साथ लोगों को आवागमन सुगम होंगा। वही बरसात में कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। 

इस अवसर पर रामसहाय पाण्डेय, विजय तिवारी, हरीनाथ मौर्य, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, अमरजीत, विपुल तिवारी, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, अंकुर शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news प्रबंध निदेशक थॉमस जोसफ, शेक्षणिक निदेशिका वत्तसम्मा वर्की, प्रधानाचार्या आर लक्ष्मी प्रसन्ना, उप प्रिन्सीपल संजय कुमार यादव की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छात्र, छात्राओं क़ो सम्मानित किया गया
Next articleJaunpur News जौनपुर: बालिकाओं की सुरक्षा पर संवाद, महिला आयोग सदस्य ने किया निरीक्षण और जनसुनवाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।