मां गंगा को संरक्षित रखना गंगा आरती का मुख्य उद्देश्य: पं.रमेश तिवारी
शिव कुमार प्रजापति
सुईथाकला जौनपुर। अति प्राचीन और ऐतिहासिक धर्मस्थली देवी धाम बसौली के नाम से विख्यात शीतला माता का मंदिर सुदूर जनपदों के लिए भक्ति श्रद्धा और आस्था का महत्वपूर्ण व प्रमुख केंद्र है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि को पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सायं काल मंदिर के पुजारी पंडित रमेश तिवारी व क्षेत्र वासियों के सौजन्य से काशी से पधारे ब्राह्मणों द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन करवाया गया। गंगा आरती में शामिल होने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। आरती में क्षेत्र की महिलाओं, कन्याओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देवी पोखरा को विद्युत बल्ब और झालरों से सजाया गया था जिसकी मनोहर और आकर्षक शोभा देखते ही बन रही थी। शाम को भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भजन गायक मंतोष पांडेय के कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन झूम उठा। बसौली माई के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। शंख ध्वनि और ओम प्रणव की गूंज से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।सुंदर नजारे को उपस्थित लोग अपपलक नेत्रों से देखते ही रहे। गंगा मां का पूजन करके गंगा के प्रदूषण को रोकने और जल संरक्षण के लिए लोगों ने संकल्प लेकर प्रकृति संतुलन का संदेश दिया। से देखी जा सकती थी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां गंगा जीवन दायिनी हैं जिनके सुरक्षित रहने पर ही समस्त सृष्टि का अस्तित्व कायम है। उन्होंने बताया कि गंगा आरती का उद्देश्य संपूर्ण सृष्टि का कल्याण है। जल ही जीवन है इसके बिना प्राणी मात्र ही नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि की कल्पना ही नहीं की जा सकती। गंगा आरती में समस्त सृष्टि का कल्याण निहित है। गंगा को प्रदूषित होने के प्रति और जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए। आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में क्षेत्र वासियों और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















