नगर पालिका और प्रशासनिक टीम जब अंबेडकर तिराहे से बेतरतीब ढंग से लगे फल-सब्जी के ठेलों को हटाने पहुंची, तो विक्रेताओं और टीम के बीच तीखी झड़प हो गई। माहौल बढ़ता देख पुलिस ने हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जिसके विरोध में गुस्साए विक्रेताओं ने सड़क पर ही ठेले लगाकर चक्काजाम कर दिया।
घंटों अफरा-तफरी और जाम के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर विक्रेताओं को समझाया और यातायात बहाल कराया। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यातायात सुचारू रखने के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी।
आपकी इस कार्रवाई पर क्या राय है? क्या सड़कों को जाम से मुक्त कराने का यह तरीका सही है या विक्रेताओं के लिए पहले कोई वैकल्पिक जगह तय होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें!👇















