Home उत्तर प्रदेश जौनपुर: संभव अभियान 6.0 की समीक्षा बैठक में कड़े रुख में दिखे...

जौनपुर: संभव अभियान 6.0 की समीक्षा बैठक में कड़े रुख में दिखे जिलाधिकारी, बक्शा और केराकत के CDPO को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश!

0
88460-1
🔊 खबर सुनें

📢 स्वास्थ्य और पोषण से कोई समझौता नहीं! जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित पोषण समिति की बैठक में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरी है।

​कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि SAM (अति कुपोषित) बच्चों का गृह भ्रमण और ई-कवच (e-Kavach) पोर्टल पर डेटा की शत-प्रतिशत फीडिंग हर हाल में 31 अगस्त तक पूरी होनी चाहिए।

​📌 बैठक के मुख्य बिंदु व सख्त निर्देश:
​लापरवाही पर एक्शन: संभव अभियान की बेहद खराब प्रगति पर बक्शा के CDPO और पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में एक भी बच्चा भर्ती न कराने पर केराकत के CDPO को कारण बताओ नोटिस।

​समयसीमा तय: निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अगले 15 दिनों में पूरा करने और पुराने भवनों की कायाकल्प योजना के तहत मरम्मत कराने का आदेश।
​शत-प्रतिशत फीडिंग: आशा और एएनएम को ई-कवच पोर्टल पर 31 अगस्त तक सभी SAM बच्चों का फॉलोअप डेटा अपडेट करने का अल्टीमेटम।
​ग्राउंड लेवल चेकिंग: बीडीओ (BDO) और बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) को स्वयं फील्ड में जाकर गृह भ्रमण करने के निर्देश।

​पुष्टाहार व PMMVY: अनुपूरक पुष्टाहार का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की हिदायत।
​

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में दर्दनाक हादसा: बोलेरो की ट,क्कर से बुलेट सवार पति-पत्नी की मौ,त, दो मा,सूम ब,च्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
Next articleयूपी सरकार ने 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के किए तबादले, अलीगढ़ मंडलायुक्त समेत कई पदों पर बदलाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here