Home आवाज़ न्यूज़ यूपी सरकार ने 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के किए तबादले, अलीगढ़ मंडलायुक्त...

यूपी सरकार ने 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के किए तबादले, अलीगढ़ मंडलायुक्त समेत कई पदों पर बदलाव

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में मंडलायुक्त स्तर से लेकर सचिवालय और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सबसे बड़ा बदलाव अलीगढ़ मंडल में हुआ है। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) रहे ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलों के DM समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

आयुष विभाग में भी जिम्मेदारी बदली गई है। ग्राम्य विकास आयुक्त एवं सचिव रहे गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुष एवं मिशन निदेशक (राष्ट्रीय आयुष मिशन) का पद सौंपा गया है। इस पद पर तैनात चैत्रा वी. को राजस्व परिषद में सदस्य (प्रशासनिक) बनाया गया है।

जल निगम और अमृत योजना से जुड़े पदों में भी बदलाव किया गया है। नगर विकास सचिव रवीन्द्र कुमार को यूपी जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक और राज्य मिशन निदेशक, अमृत योजना के पद से हटा दिया गया है। इन दोनों जिम्मेदारियों का अतिरिक्त प्रभार अब मासूम अली सरवर को सौंपा गया है।

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल में विभिन्न विभागों में तैनात आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार ने यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है।

The post यूपी सरकार ने 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के किए तबादले, अलीगढ़ मंडलायुक्त समेत कई पदों पर बदलाव appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: संभव अभियान 6.0 की समीक्षा बैठक में कड़े रुख में दिखे जिलाधिकारी, बक्शा और केराकत के CDPO को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश!
Next articleUPSSSC परीक्षा के उम्मीदवार ने धांधली की और परीक्षा में ब्लूटूथ का इस्तेमाल किया; एसटीएफ रंगे हाथों पकड़ा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।