
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाउपुर गांव में मंदिर के पास बाइक की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट की और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान बाइक पर बैठी महिला द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार केराकत क्षेत्र के लकठेपुर देवकली निवासी रोहित प्रजापति बुधवार शाम करीब चार बजे बाइक से वाराणसी जा रहे थे। आरोप है कि नाउपुर गांव स्थित मंदिर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। रोहित का आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार अनुज सिंह और राज सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए रोहित की बाइक लेकर मौके से चले गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।वीडियो बना रही महिला बनी अहम कड़ीघटना के दौरान रोहित की बाइक पर बैठी महिला ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था। महिला ने यह वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश शुरू की।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी नशे की हालत में पाए गए थे।मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
















