Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News खुटहन क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क...

Jaunpur News खुटहन क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क तालाब में तब्दील

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

  

यह भी पढ़ें: Jaunpur News बे मौसम बारिश और हवाओं से खुटहन क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में बिछी धान की फसलें

इमामपुर बाजार से गौसपुर सब्जी मंडी  (शेखुपुर) तिराहा  तक सड़क अत्यंत जर्जर हो जाने से राहगीरों को बड़ी परेशानियों का करना पड़ा सामना – सुजीत वर्मा 

आदित्य टाइम्स संवाद 

खुटहन (जौनपुर) गौसपुर बाजार में करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कों पर नदियां बह रही हैं। सड़कों पर पानी लगने की वजह से बीच-बीच में सड़के गढ्ढो में तब्दील हो गई है। बारिश हो जाने पर पानी भर जाता है और सड़कों पर पानी लग जाता है। आने जाने वाले राहगीरों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 गौसपुर बाजार का है जहां करोड़ों की लागत से बनी सड़क नदी में तब्दील हो चुकी है, पानी बरसते ही सड़कों पर पानी भर जाता है और हफ्तों, महीना सूखने में लग जाता है जिसकी वजह से सड़क बीच में टूट चुकी है, अब इसके जिम्मेदार किसको कहा जाए, सड़क बनाने वाले लोगों का या बाजार में रहने वाले उन दुकानदारों को यदि उनको अपने पुराने दिन याद होते तो पानी निकलने की व्यवस्था जरूर कर देते। ऐसे लोग जिनके दरवाजों के सामने नदियों की तरह पानी बह रही हो और कपड़े उठाकर चप्पल हाथ में लेकर अपना काम चला लेते हो उनका क्या कहना। यदि चाहते तो पानी निकलने की व्यवस्था कर देते, लेकिन सड़क के किनारो पर मिट्टी लगी होने की वजह से पानी बाहर नहीं निकल पाता है और सड़कों पर भरा रहता है। नाली की व्यवस्था न होने से  राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए ग्रामीणों ने मांग किया कि जल्द से जल्द पहले रामलीला मंच से गौसपुर में रोड ठीका तक नाली की व्यवस्था हो जाने से पानी से छुटकारा मिल सकता है। उधर इमामपुर बाजार से गौसपुर सब्जी मंडी  शेखुपुर तिराहा  तक सड़क अत्यंत जर्जर हो जाने से राहगीरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इससे पहले कई बार युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा द्वारा मांग किया गया कि सड़क की मरम्मत तत्काल कर दिया जाए ताकि राजगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमानसून अपडेट: आईएमडी ने यूपी, एमपी, गोवा के लिए जारी किया रेड अलर्ट
Next articleGazipur News धूमधाम से मनाया गया सरस्वती लघु माध्यमिक विद्यालय बाघी की पचासवीं वर्षगाँठ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।