जौनपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार थानों की बदली कमान
जौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कई निरीक्षकों और प्रभारी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बदलाव में केराकत, शाहगंज और मुंगराबादशाहपुर समेत चार थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक, सयख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय को अब केराकत थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं केराकत के प्रभारी रहे अरविंद पाण्डेय को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में साइबर थाना जौनपुर के प्रभारी दिनेश कुमार सिंह को शाहगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस पीआरओ गजानन चौबे को मुंगराबादशाहपुर थाने की कमान सौंपी गई है।
मुंगराबादशाहपुर के मौजूदा थाना प्रभारी अश्वनी दुबे के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर शाहगंज और केराकत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए प्रभारी अधिकारियों की तैनाती से पुलिसिंग में बदलाव की उम्मीद है।
अब नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की चुनौती होगी।
आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
स्वतंत्रता समानता निष्पक्षता एवं सामाजिक न्याय
रिपोर्ट: नागेंद्र माली, पत्रकार | आवाज़ न्यूज़
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

















