Home आवाज़ न्यूज़ बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़: लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने...

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़: लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

0
🔊 खबर सुनें

बाराबंकी में रविवार रात मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में पुलिस और एक लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस रात में क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।

कुछ दूर जाने के बाद संदिग्ध की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी और वह मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना निवासी दलबाग उर्फ सोनू के रूप में की गई है। तलाशी में उसके पास से लूट के दो मोबाइल फोन, एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त बाइक (UP34 CD 4724) भी जब्त कर ली गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मदपुर खाला और रामनगर थाना क्षेत्रों में दर्ज लूट के कई मामलों में वांछित था। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा और चेकिंग व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

The post बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़: लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमथुरा: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो की मौत, एक बच्चा भी शामिल
Next articleबुलंदशहर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने 5 घंटे तक जाम लगाया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।