Home आवाज़ न्यूज़ मथुरा: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो की मौत,...

मथुरा: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो की मौत, एक बच्चा भी शामिल

0
🔊 खबर सुनें

मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची समेत एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

स्थानीय निवासी सुशील निषाद ने बताया कि बच्चे बुक स्टोर की दुकान से सामान ले रहे थे, तभी मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला गंभीर घायल हो गईं और दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

The post मथुरा: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो की मौत, एक बच्चा भी शामिल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleयूपी टी-20 लीग सीजन-4 का उद्घाटन: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बजाया घंटा
Next articleबाराबंकी में पुलिस मुठभेड़: लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।