जौनपुर के युवाओं के हुनर और मेहनत को एक नया आसमान मिला! शहर में पहली बार ‘क्रिएटर एंड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ शिक्षा, खेल और सोशल मीडिया की दुनिया में जौनपुर का नाम रोशन करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह जी, विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ और डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।
“आज समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जहाँ छात्र देश का भविष्य हैं, वहीं सोशल मीडिया क्रिएटर्स अपनी सकारात्मकता से समाज को नई दिशा दे सकते हैं।”
— पूर्व सांसद धनंजय सिंह
🏅 इनका हुआ सम्मान:
समारोह में 95% अंक हासिल करने वाली जिज्ञासा यादव, 93% अंक लाने वाली जूरियत जेहरा सहित 5 दर्जन से अधिक मेधावियों, स्टेट शूटिंग चैंपियन अभिषेक अग्रहरी, ताइक्वांडो व कुंग-फू के खिलाड़ियों और बेहतरीन सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को अवार्ड देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
📱 अभिभावकों के लिए खास संदेश:
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को मोबाइल देने के साथ-साथ उसकी नियमित निगरानी भी करें, ताकि युवा पीढ़ी तकनीक का सही और सकारात्मक उपयोग कर सके।
फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा इवेंट के इस बेहतरीन प्रयास के लिए आयोजक मिनाज शेख, संचालक सलमान शेख और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई!


















