जौनपुर। धर्मापुर की माटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की धरती प्रतिभा, परिश्रम और पहलवानी की समृद्ध परंपरा से भरी है। एशिया अंडर-20 रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश, उत्तर प्रदेश और जौनपुर का गौरव बढ़ाने वाले होनहार पहलवान सौरभ यादव का गृह जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
जिले की सीमा पर पहुंचते ही खेल प्रेमियों, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ अपने चैंपियन का अभिनंदन किया। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
सौरभ यादव की सफलता वर्षों की कठिन मेहनत और पारिवारिक विरासत का परिणाम है। उनके पिता लालमन यादव स्वयं अपने समय के प्रतिष्ठित पहलवान रहे हैं। जिस अखाड़े की मिट्टी में पिता ने वर्षों तक पसीना बहाया, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सौरभ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए रजत पदक हासिल किया।
सौरभ यादव की यह उपलब्धि जौनपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से गांव की मिट्टी से निकलकर भी विश्व मंच पर देश का तिरंगा ऊंचा किया जा सकता है।
सच ख़बरें परिवार की ओर से सौरभ यादव को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। 🇮🇳🥈
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर


















