Home उत्तर प्रदेश जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक रविवार को...

जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद एवं समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

0
🔊 खबर सुनें

दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनसमस्याओं के मुद्दे

सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, रेलवे अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद एवं समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने अध्यक्ष सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।

बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान राशन वितरण, गैस बुकिंग की शिकायतें तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों के अंत्योदय कार्ड बनाए जाने का मुद्दा उठा। लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राजमार्गों पर सांकेतिक बोर्ड, कट प्वाइंट, रंबल स्ट्रिप और ब्लैक स्पॉट दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। मंडी परिषद के निर्माण कार्यों में देरी पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा।

राजस्व विभाग को भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने, बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार हटवाने तथा सभी विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में अस्पतालों में स्टाफ की कमी, एक्स-रे मशीनों की स्थिति और पंजीकृत अस्पतालों की जानकारी ली गई।

बैठक में जलालपुर ब्लॉक के बंद सामुदायिक शौचालय, नहरों की सफाई, जिला पंचायत की सड़कों की गुणवत्ता, जर्जर विद्युत तार, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, लो वोल्टेज और किसानों को विद्युत कनेक्शन जैसी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने रेलवे विभाग से स्पष्टीकरण मांगकर सदन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सांसद प्रिया सरोज, विधायक जगदीश नारायण राय, रमेश चंद्र मिश्रा, लकी यादव, डॉ. आर.के. पटेल, डॉ. रागिनी सोनकर, रमेश सिंह, तूफानी सरोज, विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआजमगढ़: ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर कार्रवाई, काउंसलिंग के बाद चालान
Next articleबहू-बेटी सम्मेलन: जौनपुर पुलिस ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा, एंटी रोमियो टीम ने सिखाए आत्मरक्षा और जागरूकता के गुर! 💪👮‍♂️

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here