Home जौनपुर भाई की हत्या के बाद जिससे शादी नहीं हो पाई उससे मिलकर...

भाई की हत्या के बाद जिससे शादी नहीं हो पाई उससे मिलकर फूट-फूट कर रोई सौम्या,आजाद बिंद हत्याकांड की यादें हुईं ताजा

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मुखर सौम्या बिंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मंगलवार को मृतक की होने वाली दुल्हन सोनी बिंद के घर जमदहा (बीबीपुर) पहुंची। जैसे ही वह सोनी से मिलीं, दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़ी। यह मार्मिक दृश्य देखकर घर में मौजूद परिजनों की आंखें भी नम हो गईं और एक बार फिर मातम का माहौल छा गया।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंची सौम्या को देखकर परिवार के सदस्य भावुक हो उठे। काफी देर तक वह सोनी बिंद को ढांढस बंधाती रही । इस दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को संभाला। सौम्या ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि भाई के हत्यारों को सख्त सजा दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleट्रकों पर पथराव कर चालक से मारपीट;नामजद समेत चार पर मुकदमा
Next articleसही पत्रकारों को सरकार देगी असली सम्मान, फर्जी पत्रकारों का खेल खत्म
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।