लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को KGMU अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों और उनके परिजनों से मुलाकात की।
हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “अपनों को खोने का दर्द दुनिया का सबसे बड़ा दुख होता है।” उन्होंने इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौ*त के लिए सीधे तौर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
🤕 घायलों की मदद की अपील: अस्पताल में एक गंभीर रूप से घायल युवक से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। सरकार को उसके इलाज का पूरा खर्च उठाना चाहिए और ठीक होने तक वेतन के बराबर आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
💰 ₹1 करोड़ के मुआवजे की मांग: भविष्य संवारने का सपना देखने वाले 21-22 साल के युवाओं की मौ*त पर सपा प्रमुख ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
🏗️ बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल: अखिलेश यादव ने लेवाना होटल अग्निकांड का जिक्र करते हुए पूछा कि गरीबों की बस्तियों (जैसे अकबर नगर) पर तो बुलडोजर तुरंत चल जाता है, लेकिन बड़े रसूखदारों के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए बुलडोजर किसका इंतजार कर रहा है?
🔍 भ्रष्टाचार पर हमला: उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में भ्रष्टाचार मानकों पर हावी हो चुका है। नक्शा पास करने वाले और नियमों की अनदेखी कर फायर NOC जारी करने वाले अधिकारियों की भूमिका की कड़ी जांच होनी चाहिए।
















