Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ आग हादसा: अलीगंज में गेमिंग सेंटर में 15 छात्रों की दर्दनाक...

लखनऊ आग हादसा: अलीगंज में गेमिंग सेंटर में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, बाथरूम में फंसे लगा रहे थे ‘Save Me’ की पुकार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग ने 15 युवाओं की जान ले ली। मृतकों में अधिकांश 20-24 वर्ष के छात्र और युवा थे, जो गेमिंग और एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में काम कर रहे थे या ट्रेनिंग ले रहे थे।

आग लगने के बाद छात्र ऊपरी मंजिल पर फंस गए। कई छात्रों ने बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और परिजनों को फोन कर ‘बचाओ’ की पुकार लगाई। एक छात्र ने अपने दोस्त को फोन कर ‘बचा लो’ कहा, लेकिन मदद समय पर नहीं पहुंच सकी। कुछ छात्रों ने खिड़की से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: देहरादून में दर्दनाक हादसा: कार पर मौत बनकर पलटा कंटेनर, सहारनपुर के एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत चार की मौत, दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

डिप्टी सीएम भावुक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और घटना का बयान देते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से 11-12 शव देखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलigarh का कार्यक्रम बीच में छोड़कर लखनऊ लौट आए और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता घोषित की।

The post लखनऊ आग हादसा: अलीगंज में गेमिंग सेंटर में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, बाथरूम में फंसे लगा रहे थे ‘Save Me’ की पुकार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी में 8वें वेतन आयोग को लेकर मांगों का पिटारा खुला, IAS से पेंशनर्स तक ने रखे बड़े सुझाव
Next articleकेंद्र सरकार ने जारी की ‘हज नीति-2027’, ‘हज सुविधा’ ऐप से होंगे आवेदन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।