Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News किराना दुकान के अंदर मिला युवक का शव, गांव में...

Jaunpur News किराना दुकान के अंदर मिला युवक का शव, गांव में फैली सनसनी

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भवरास गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव उसकी किराना दुकान के अंदर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भवरास गांव निवासी 44 वर्षीय सूबेदार यादव रविवार सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना दुकान पर गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और आसपास के लोगों को चिंता हुई। इसी दौरान दुकान के अंदर उन्हें अचेत अवस्था में देखा गया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleवाराणसी न्यूज़ : समाजवादी मजदूर सभा की मजदूर पंचायत आयोजित, श्रमिक हितों और अधिकारों पर हुई चर्चा
Next articleजंघई फ्लाईओवर निर्माण अंतिम चरण में, सड़क मार्किंग का कार्य शुरू
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।