Aawaz News सु जीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। जनपद के थाना शाहगंज में दबंगो द्वारा कारित की गई एक घटना ने यह संकेत दे दिया है कि जिले में दबंगो और अपरिधियों के अन्दर न तो कानून का कोई डर है नहीं जिले की पुलिस का कोई भय है दबंग और अपराधी किस्म के लोग जब जहां चाहते है जघन्य अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे होते है। जी हां ताजा घटना शाहगंज क्षेत्र स्थित ग्राम सबरहद की है जहां पर दबंगो ने पड़ोस की महिलाओ को मारापीटा और जिन्दा जलाने के लिए उनके मड़हे में आग लगा दी है जिससे दो महिलाएं आग से झुलस गयी है उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
यहां बता दे कि जमीनी विवाद को लेकर दबंग 1. लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज 2. आजाद पुत्र राधेश्याम निवासीगण सबरहद थाना शाहगंज का अपने पड़ोस की महिला रंजना आदि से जमीन सम्बन्धित विवाद चल रहा था। दबगों ने इसी रंजिश को लेकर पड़ोसी महिलाओ पर हमला कर दिया और उनको बुरी तरह से मारापीटा इसके बाद जिन्दा जलाने की नीयत से पड़ोसी महिलाओ के छप्पर को आग के हवाले कर दिया जिसमें महिलाओ झुलस गयी है।
घटना की खबर वायरल होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मड़हा जल कर राख हो गया था आग से झुलसी महिलाओ को उपचार हेतु भेजने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुअसं 265/ 24 धारा 191(2),74, 326(छ), 115 (2), 352, 351(3), 324(4) भारतीय न्याय संहिता -2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर अपराध कारित करने वाले दबंगो में से दो लोगो को 1- लल्लन प्रसाद पुत्र श्यामराज 2. आजाद पुत्र राधेश्याम निवासीगण सबरहद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हलांकि घटना के बाद पुलिस अब गिरफ्तारी कर अपनी जिम्मेदारी से खुद को मुक्त भले ही मान रही है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली उसकी पुलिसिंग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
.jpeg)











