Aawaz News
बरसठी (जौनपुर )पिछले दो-तीन दिनों में हुई हल्की बरसात के कारण बरसठी क्षेत्र के निगोह बाजार का मुख्य मार्ग कीचड़ व पानी से भर गया है। आलम यह है कि, गाड़ी तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण व जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पानी और कीचड़ से सड़कें लबरेज है। उक्त सड़क व्यापारियों और ग्राहकों के लिए एक जीवन रेखा है, पिछले 10 वर्षों से कीचड़ और अव्यवस्था का सामना कर रही है। व्यापारी और स्थानीय निवासी परेशान हैं और नई सांसद से उम्मीद कर रहे हैं कि वे इस समस्या का समाधान करेंगे।
बाजार के व्यापारियों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा के कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। सड़क पर चलना दूभर हो गया है उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
नई सांसद के कार्यभार संभालने के बाद, व्यापारी और स्थानीय निवासी उम्मीद कर रहे हैं कि वे इस समस्या का समाधान करेंगे और बाजार की सड़क को विकसित करेंगे। व्यापारियों ने सांसद से मांग की है कि वे इस प्रमुख सड़क मार्ग की मरम्मत कराएं और अव्यवस्था को दूर करें।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












