Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर न्यूज़:किराने की दुकान चलाने वाले के बेटे ने रचा इतिहास

जौनपुर न्यूज़:किराने की दुकान चलाने वाले के बेटे ने रचा इतिहास

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार) आवाज न्यूज़
थानागद्दी, जौनपुर। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के दम पर रतनूपुर बाजार के प्रियांशु जायसवाल ने बड़ी सफलता हासिल करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त करते हुए उन्होंने 141वीं रैंक हासिल किया जिस पर स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर पद के लिए चयनित हुये।
जनपद के चन्दवक क्षेत्र के महुली-रतनूपुर निवासी प्रियांशु जायसवाल के पिता जय प्रकाश जायसवाल मुम्बई में किराना की दुकान चलाते हैं जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं जबकि माता चंदा जायसवाल दुकान में हाथ बटाती हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले प्रियांशु ने अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
प्रियांशु ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा वाराणसी के यूपी कॉलेज से गणित वर्ग में प्राप्त किया। इसके बाद वर्ष 2019 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल किया। वर्ष 2024 में उन्होंने यूपीपीसीएस का इण्टरव्यू भी दिया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तैयारी जारी रखी। महज दो माह बाद बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल हुए और पहले ही प्रयास में शानदार सफलता अर्जित कर लिया।
प्रियांशु के पिता जय प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2020 से वह लगातार घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। सफलता का श्रेय प्रियांशु ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। जैसे ही चयन की सूचना रतनूपुर स्थित पैतृक आवास पहुंची, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रियांशु की सफलता आज उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसड़क दुर्घटना में जौनपुर के युवक की मौ”त
Next articleजौनपुर न्यूज़ : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here