Home आवाज़ न्यूज़ सड़क दुर्घटना में जौनपुर के युवक की मौ”त

सड़क दुर्घटना में जौनपुर के युवक की मौ”त

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
जौनपुर ।जलालपुर क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी एक 37 वर्षीय युवक की कतर देश में रविवार की दोपहर को वाहन दुर्घटना में मौ*त हो गयी।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ऊक्त गांव निवासी स्वर्गीय शमीम खान के तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र नसीम खान तथा फहीम खान कतर में रहकर वाहन चालक का काम करते है।छोटा वाला पुत्र कलीम खान सऊदी अरब में रहकर चालक का ही काम करते है।रविवार को नसीम खान तथा पांच बंगलादेशी युवक एक वाहन से अपने ड्यूटी पर जा रहे थे।वाहन को नसीम ही चला रहा था।रास्ते मे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे ऊक्त वाहन में सवार नसीम सहित सभी छह युवकों की मौत हो गयी।घटना की जानकारी फहीम खान ने परिजनों को दिया।सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के दो पुत्र तथा एक पुत्री है।पुत्री भाइयों में बड़ी है।उसकी उम्र मात्र सात वर्ष है।घटना के बाद पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।नसीम सात माह पूर्व घर आया था।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News: जिलाधिकारी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Next articleजौनपुर न्यूज़:किराने की दुकान चलाने वाले के बेटे ने रचा इतिहास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here